शहीदों के परिवार का सहारा बना लाइफ लाइन हॉस्पिटल- सेवा समर्पण और संवेदना की एक जीवंत मिशाल
Click here⇒⇒ आजमगढ़: लाइफ लाइन हॉस्पिटल ने शहीदों के परिवारों के लिए फिर दिखाई सेवा भावना, जटिल ब्रेन सर्जरी सफल...
Click here⇒⇒ Lifeline Hospital became a support for the families of martyrs, an example of service and dedication
जब देश की सीमाओं पर हमारे वीर सैनिक अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, तब उनके परिवार की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी बन जाती हैंI इसी भावना के साथ लाइफ लाइन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर अपनी स्थापना दिवस से ही देश के स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे शहीद सपूतों (सैनिकों) के परिवारों का नि:शुल्क एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा हैI हमारा ऐसा मानना है कि इन वीर सपूतों ने देश की सुरक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर पहले ही राष्ट्र के लिए सबसे बड़ी फीस अदा कर दी हैI हमने गर्व के साथ जब-जब इन परिवारों को हमारे स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता पड़ी है, हर संभव सहयोग और संवेदनशीलता के साथ उनका साथ निभाया हैI स्वतंत्रता सेनानी श्री लालचंद जी, कर्नल निजामुद्दीन जी, श्रीमती शकुंतला जी तथा शहीद सैनिक राम समुझ जी, रमेश यादव जी, सुनोद जी के परिवारों के प्रति लाइफ लाइन आरंभ से समर्पित रहा, और मुफ्त ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य सेवाएं देता रहा I समय के साथ यह संबंध केवल सेवा तक सीमित नहीं रहा बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव में बदल गया I आज यह सभी परिवार लाइफ लाइन परिवार का हिस्सा बन चुके हैं, और समय के साथ-साथ यह परिवार और भी बड़ा होता जा रहा है I हाल ही में घटी एक घटना ने इस सेवा भाव को और गहराई से उजागर किया I हमारे शहीद सैनिक सुनोद जी के माता जी एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुई, और स्थिति इतनी नाजुक हुई कि उनके जीवन को बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन की जरूरत थी I इस चुनौती पूर्ण समय में प्रोफेसर डॉक्टर अनूप कुमार सिंह (हेड आफ न्यूरोसर्जरी डिपार्मेंट), डॉक्टर आकाश, डॉ नीरज सिंह और हेड ऑफ एनेस्थीसिया डॉक्टर गायत्री कुमारी और उनकी टीम डॉक्टर ज्योति सिंह बिना किसी देरी के माता जी का ऑपरेशन पूरी रात अथक परिश्रम के साथ किया I यह एक जटिल और अत्यंत जोखिम भरा ब्रेन का ऑपरेशन था, जिसमें मरीज के ब्रेन के दोनों तरफ सर्जरी करना पड़ा I कुशलता समर्पण और ईश्वर की कृपा से ऑपरेशन सफल रहा I आज माताजी स्वस्थ हैं, जिंदगी की एक नई मुस्कान के साथ घर लौटने को तैयार हैं I यह केवल ऑपरेशन नहीं बल्कि मानवीय संवेदना कर्तव्य निष्ठा और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है I
लाइफ लाइन हॉस्पिटल पुनः संकल्प लेता है कि भविष्य में इसी निष्ठा और सेवा भाव के साथ शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का देखभाल करता रहेगा I हमारा यह प्रयास न केवल चिकित्सा सेवा है, बल्कि बलिदानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं, जिन्होंने इस राष्ट्र के लिए बलिदान दिए हैं I लाइफ लाइन हॉस्पिटल की दीवार जब तक खड़ी रहेगी, हमारा सेवा भाव ऐसे ही निष्ठा के साथ इन परिवारों के साथ बना रहेगा I